देश की खबरें | महाराष्ट्र में पांच महीने बाद बहाल हुई अंतर जिला बस सेवा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 20 अगस्त महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की अंतर जिला बस सेवा लगभग पांच महीने बाद बृहस्पतिवार की सुबह पुनः शुरू हुई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ram Mandir in Ayodhya: सिर्फ पत्थरों से बनेगा भगवान राम का भव्य मन्दिर, लोहे का नहीं होगा इस्तेमाल.

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एमएसआरटीसी को अंतर जिला बस सेवा पुनः शुरू करने की अनुमति दी।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण मार्च में बस सेवा बंद कर दी गई थी।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में हल्के सुधार के संकेत, विशेषज्ञों की एक टीम रखी है नजर.

परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई केंद्रीय डिपो से बृहस्पतिवार को पहली बस सुबह साढ़े आठ बजे रत्नागिरी स्थित चिपलून के लिए छह यात्रियों को लेकर निकली।

उन्होंने कहा कि दादर और अन्य स्थानों से और यात्रियों के चढ़ने की उम्मीद है।

अंतर जिला बस सेवा बहाल करने के साथ ही सरकार ने ई-पास की बाध्यता समाप्त कर दी।

एमएसआरटीसी ने कहा कि यात्रियों को बसों में यात्रा करते समय कोविड-19 की रोकथाम के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा और मास्क लगाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)