विदेश की खबरें | व्हाइट हाउस के निकट खुफिया सेवा के कर्मियों ने हथियारबंद व्यक्ति को गोली मारी : अधिकारी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

खुफिया सेवा के बयान के अनुसार, आधी रात के आसपास व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में (हथियारबंद व्यक्ति के अलावा) कोई और घायल नहीं हुआ।

गोलीबारी की घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे।

खुफिया सेवा को स्थानीय पुलिस से एक कथित ‘‘आत्मघाती व्यक्ति’’ के बारे में सूचना मिली, जो इंडियाना से यात्रा कर रहा था। बाद में खुफिया सेवा के कर्मियों ने व्हाइट हाउस के पास उस व्यक्ति की कार और उसके विवरण से मेल खाते एक व्यक्ति को पाया।

खुफिया सेवा ने एक बयान में कहा, ‘‘जैसे ही अधिकारी पास आए, व्यक्ति ने बंदूक तानी और मुठभेड़ शुरू हो गयी। उस दौरान हमारे कर्मियों ने गोलियां चलाईं।’’

बयान में कहा गया कि उस व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, घायल व्यक्ति की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)