हैदराबाद, 18 फरवरी तेलंगाना के नारायणपेट जिले में तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा है।
इसमें एक निरीक्षक और दो पुलिस कांस्टेबल हैं।
एसीबी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने शिकायतकर्ता से फायदा पहुंचाने के बदले में कथित तौर पर रिश्वत ली थी।
इसमें कहा गया है कि यह रिश्वत मकथल पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार के एक मामले में आरोप पत्र दाखिल करते समय आरोपों की गंभीरता को कम करने के लिए ली गयी थी।
एसीबी ने बताया कि रिश्वत की राशि एक कांस्टेबल के पास से बरामद की गई।
मामले की जांच जारी है।
इस बीच, एक अन्य घटना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले में एक वन रेंज अधिकारी और एक वन बीट अधिकारी को एसीबी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में पकड़ा।
विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है और मामले में जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY