एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | इनेलो हमारे गठबंधन की नहीं खुद के संगठन की करें चिंता : दुष्यंत चौटाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इनेलो द्वारा हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

देश की खबरें | इनेलो हमारे गठबंधन की नहीं खुद के संगठन की करें चिंता : दुष्यंत चौटाला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 25 नवम्बर इनेलो द्वारा हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन को ‘ठगबंधन’ बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि बरोदा उप चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीतने और इसके बाद सरकार गिरने का दावा करने वाला इनेलो नतीजों के बाद हमारे गठबंधन की चिंता न करके अपने संगठन की चिंता करें।

यह भी पढ़े | COVID-19 New Guidelines: कोरोना के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, देशभर में 1 दिसंबर से होगा ये बदलाव.

दुष्यंत चौटाला ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी इससे खुश होंगे कि बरोदा में उनकी इतनी मेहनत के बाद भी पार्टी को महज 5003 मत मिले। यह स्थिति तब है जब बरोदा से आठ बार इनेलो का विधायक रहा है।’’

तारखां गांव में मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा परली से धुएं और प्रदूषण के लिए हरियाणा को जिम्मेदार ठहराने के आरोप का भी जवाब दिया।

यह भी पढ़े | Manik Chand Surana Passed Away: राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री मानिक चंद सुराणा का निधन.

उन्होंने कहा केजरीवाल अपनी जन्म भूमि को ज्यादा प्यार करते है, वह भूल जाते है कि जितना क्षेत्रफल हरियाणा का दिल्ली के साथ लगता है उतना ही उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भी लगता है, वह इस मुद्दे पर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे है।’’

उन्होंने कहा कि हमने बार-बार कहा कि दिल्ली सरकार चाहे तो टीम भेज कर साबित करे कि हरियाणा, पंजाब का धुआं ही दिल्ली जाता है, कहीं और का धुआं नहीं।

चौटाला ने कहा कि केजरीवाल को अगर प्रदूषण की इतनी चिंता है तो यमुना दिल्ली के अंदर सबसे दूषित है उसको सुधारने के लिए कदम उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).