ऊर्जा संसाधनों की कीमतों में गिरावट और खाद्य मुद्रास्फीति नरम होने से यूरोप की मुद्रास्फीति फरवरी में घटकर 2.6 प्रतिशत पर आ गई। जनवरी में यह 2.8 प्रतिशत पर रही थी।
यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 20 यूरोपीय देशों में मुद्रास्फीति अक्टूबर, 2022 में 10.6 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से पेट्रोलियम एवं गैस की कीमतें काफी चढ़ गई थीं।
यूरोपीय संघ की सांख्यिकी इकाई यूरोस्टैट ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी में खाद्य मुद्रास्फीति घटकर चार प्रतिशत पर आ गई। इसी तरह ऊर्जा संसाधनों की कीमतें भी घटकर 3.7 प्रतिशत पर आ गईं।
हालांकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा हुआ है। मुख्य मुद्रास्फीति के घटकर 3.1 प्रतिशत पर आ जाने से इस दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।
एपी प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY