KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Preview: ईडन गार्डन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 28th Match Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. केकेआर का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां टीम ने 6 मुकाबलों में 5 में हार झेली है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स अपने खराब प्रदर्शन को सुधारना चाहेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (KKR vs RR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. 2 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए 2 मुकाबलों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर KKR का पलड़ा भारी नजर आता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का फॉर्म चिंता का विषय है. गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई गेंदबाजी में असरदार साबित हो सकते हैं.

ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाज हावी हो जाते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (KKR vs RR Key Players To Watch Out): अंगकृष रघुवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, रिंकू सिंह, जोफ्रा आर्चर और वैभव अरोड़ा जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (KKR vs RR Mini Battle): रिंकू सिंह और जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर दिलचस्प हो सकती है. वहीं यशस्वी जायसवाल और वैभव अरोड़ा के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले का रुख तय कर सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 28वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs RR 28th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs RR 28th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs RR 28th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs RR 28th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामंदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.