विदेश की खबरें | इंडोनेशिया ने कोरोना वायरस के कारण हज यात्रा रद्द की

इंडोनेशिया के धार्मिक मामलों के मंत्री एफ राज़ी ने बताया कि सऊदी अरब ने अब तक इस बात का ऐलान नहीं किया है कि जुलाई में होने वाले हज के लिए वह अन्य देशों को अनुमति देगा या नहीं और हज के लिए तैयारी करने के लिए काफी देर हो गई है।

राजी ने कहा कि सरकार 2020 के हज के लिए अपने नागरिकों को नहीं भेजगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। देश सऊदी अरब में इस्लाम के सबसे मुकद्दस (पवित्र) शहरों मक्का और मदीना के लिए सबसे ज्यादा हज यात्रियों को भेजता है। उसे इस साल 221,000 यात्री भेजने थे।

राजी ने कहा कि पहले की महामारी के दौरान हज करने की इजाजत देने से हजारों लोग उनसे पीड़ित हो गए थे।

यह भी पढ़े | Anonymous Hackers Re-Emerge After George Floyd Murder: अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन के बीच हुई 'हैक्टिविस्ट' की वापसी, पोल खोलने की दी धमकी.

मंगलवार तक सरकार ने कोरोना वायरस के 27,549 मामलो की पुष्टि की है और 1,663 लोगों की मौत हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)