देश की खबरें | भारतीय महिला फुटबॉल टीम गुवाहाटी में खेलेगी अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप मैच

नयी दिल्ली, 23 जून भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप के अपने सभी ग्रुप मैच गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलेगी जहां पूर्वोत्तर के फुटबॉल के दीवाने प्रशंसक उसकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद रहेंगे।

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने अगले साल 17 फरवरी से सात मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम जारी किया।

यह भी पढ़े | भारत ने लिया कड़ा फैसला, पाकिस्तानी उच्चायोग में 50 फीसदी तक घटाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या.

टूर्नामेंट का आयोजन इससे पहले इस साल नवंबर में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया।

टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल अहमदाबाद, नवी मुंबई, भुवनेश्वर और कोलकाता में होंगे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का उद्धव सरकार पर हमला, कहा- हमारे पास रोजाना 38,000 टेस्ट करने की क्षमता, सिर्फ 14,000 किए जा रहे हैं टेस्ट: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दो सेमीफाइनल तीन मार्च को नवी मुंबई और भुवनेश्वर में एक साथ होंगे।

नवी मुंबई को फाइनल और तीसरे स्थान के क्लासिफिकेशन मैच की मेजबानी भी सौंपी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत गुवाहाटी और भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में दो-दो मैचों के साथ होगी।

मेजबान होने के नाते भारत को ड्रॉ में ‘ए 1’ दर्जा मिला है और वह 17 फरवरी को अपने पहले मैच में ‘ए 2 ’ से भिड़ेगा जिसकी पुष्टि ड्रॉ से होगी। इसी दिन ग्रुप ए का एक अन्य मैच भी गुवाहाटी में ही होगा।

इसी दिन ग्रुप बी के दो मैच भुवनेश्वर में खेले जाएंगे।

ग्रुप सी और डी के मैच 18 फरवरी को क्रमश: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम और अहमदाबाद के ट्रांसस्टेडिया एरेना में खेले जाएंगे।

भारत 20 फरवरी को गुवाहाटी में ‘ए 3’ से भिड़ेगा जबकि 22 फरवरी को मेजबान टीम का सामना ‘ए 3’ से होगा।

भारत दूसरी बार फीफा के टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले देश में 2017 में अंडर-17 पुरुष विश्व कप का आयोजन हो चुका है।

टूर्नामेंट के पांच मेजबान शहर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता और नवी मुंबई होंगे और 16 टीमों के बीच 32 मैचों की मेजबानी करेंगे।

स्थानीय आयोजन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में फीफा ने कहा, ‘‘25 जून 2020 को फीफा महिला विश्व कप 2023 के मेजबान की घोषणा होनी है और ऐसे में भारत में 2021 में होने वाला फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप अगले साल भारत में फुटबॉल प्रशंसकों को भविष्य के सितारों के स्वागत का मौका देगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)