व्हाइट हाउस के आयोजनों में लगातार शामिल किया जा रहा है भारतीय लोकप्रिय व्यंजन गोलगप्पा
व्हाइट हाउस में आयोजित समारोहों के मेन्यू में भारत का लोकप्रिय ‘स्ट्रीट फूड’ गोलगप्पा लगातार जगह पा रहा है जिसे पानीपूरी या पुचका भी कहा जाता है. पिछले साल कई मौकों पर इसे मेन्यू में शामिल किया गया.
वाशिंगटन, 14 मई : व्हाइट हाउस में आयोजित समारोहों के मेन्यू में भारत का लोकप्रिय ‘स्ट्रीट फूड’ गोलगप्पा लगातार जगह पा रहा है जिसे पानीपूरी या पुचका भी कहा जाता है. पिछले साल कई मौकों पर इसे मेन्यू में शामिल किया गया. हाल में सोमवार को ‘‘एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईयन एंड पैसिफिक आईलैंडर’’ (एएएनएचपीआई) विरासत माह का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा रोज गार्डन में आयोजित किए गए समारोह में मेहमानों को गोलगप्पा भी खिलाया गया.
इस समारोह में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति समेत कई एशियाई अमेरिकी और भारतीय अमेरिकी लोगों ने शिरकत की. अभी तक व्हाइट हाउस के लिए समारोहों के मेन्यू में समोसा ही देखने को मिलता था लेकिन अब गोलगप्पे को भी कई मौकों पर मेन्यू में शामिल किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहेगी: शाह
व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘पिछले साल जब मैं यहां आया था तो उस समय भी गोलगप्पा/पानीपूरी मेन्यू में शामिल था. इस साल भी मैं उसका स्वाद चखने को उत्सुक था और तभी अचानक एक वेटर पानीपूरी/गोलगप्पा लेकर आया. वह बहुत ही शानदार था. उसका स्वाद थोड़ा तीखा था, एक दम उत्तम!’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

