जरुरी जानकारी | बरौनी रिफाइनरी का विस्तार करेगी इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन

नयी दिल्ली, 27 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बिहार में बरौनी रिफाइनरी की क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर किए जाने वाले 2.05 लाख करोड़ रुपये के निवेश का हिस्सा है।

कंपनी ने कहा कि 14,810 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वह बरौनी रिफाइनरी की सालाना क्षमता को 60 लाख टन से बढ़ाकर 90 लाख टन करेगी।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान में वह कुल 2,05,100 करोड़ रुपये के निवेश से 2,814 परियोजनाओं पर काम कर रही है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घरेलू विनिर्माण और रोजगार बढ़ाने से जुड़ी परियोजनाएं हैं।

कंपनी ने कहा कि इन परियोजनाओं से 2020-21 में कुल 217.7 लाख मानव श्रम दिवस का रोजगार पैदा होगा।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

कंपनी ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं में काम कर रहे श्रमिकों को 15 अगस्त तक 818.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया और इस दौरान 54.6 लाख मानव श्रम दिवस के बराबर रोजगार दिया गया।

कंपनी की 2,814 परियोजनाओं मे से 622 परियोजनाएं उसके रिफाइनरी विभाग से जुड़ी हैं और इस पर कुल 1.18 लाख करोड़ रुपये निवेश किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)