भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया, यूरोप दौरे की सकारात्मक शुरुआत

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां मेजबान बेल्जियम पर 3-2 से जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की सकारात्मक शुरुआत की.

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम(Credit:X/@airnewsalerts)

एंटवर्प (बेल्जियम), आठ जून भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां मेजबान बेल्जियम पर 3-2 से जीत के साथ अपने यूरोप दौरे की सकारात्मक शुरुआत की. भारत ने गीता यादव (11वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाई. हालांकि दूसरे क्वार्टर में बेल्जियम ने मैरी गोएन्स (25वें मिनट) के गोल से बराबरी हासिल कर ली. जल्द ही बेल्जियम ने लुईस वैन हेके (34वें मिनट) के गोल की मदद से स्कोर 2-1 कर दिया. भारत ने इसके बाद वापसी की और सोनम (40वें मिनट) के गोल से स्कोर 2-2 कर दिया. जैस्मीन पाओलिनी-सारा एरानी ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता, ग्रैनोलर्स-जेबालोस पुरुष युगल के चैंपियन

मेहमान टीम ने लगातार हमले जारी रखे और उनकी रणनीति कारगर साबित हुई जब उन्हें पेनल्टी कॉर्नर मिला और लालथंतलुआंगी (45वें मिनट) ने इसे गोल में बदलकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ.

इसके बाद भारतीय टीम ने मजबूत डिफेंस के साथ बेल्जियम को बराबरी हासिल नहीं करने दी.

भारत अपने यूरोपीय दौरे के दूसरे मैच में 10 जून को फिर बेल्जियम से खेलेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Politics: ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाकर बने सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’, तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तंज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड