नयी दिल्ली, दो जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने सोमवार को विभिन्न अवधि के ऋणों के लिए कोष की सीमान्त लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत तक की वृद्धि की।
इंडियन बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि यह बढ़ोतरी तीन जनवरी से लागू होगी।
एक साल की अवधि की मानक एमसीएलआर को 8.20 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.30 प्रतिशत किया जायेगा।
एक साल की एमसीएलआर के आधार पर ही वाहन, व्यक्तिगत और आवास ऋण की दरें तय की जाती हैं।
एक दिन की एमसीएलआर दर को भी 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत किया जाएगा जबकि एक महीने से लेकर छह महीने की अवधि के ऋण पर एमसीएलआर दर को 0.20 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY