विदेश की खबरें | भारतीय कलाकार ने मस्कट में आत्महत्या की

दुबई, सात सितंबर ओमान की राजधानी मस्कट में 50 वर्षीय प्रसिद्ध भारतीय कलाकार ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

शाही ओमान पुलिस (आरओपी) ने रविवार को बताया कि ग्राफिक डिजाइनर और साइनबोर्ड कलाकार उन्नी कृष्णन रुवी इलाके के अपने फ्लैट में मृत मिले।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

"टाइम्स ऑफ ओमान" ने पुलिस के एक अधिकारी ने हवाले से बताया, " रुवी पुलिस को शनिवार शाम चार बजे सूचना मिली कि एक भारतीय प्रवासी ने रुवी के होंडा रोड पर स्थित अपने घर में फांसी लगा ली है।"

अधिकारी ने बताया, " अपराध जांच टीम और पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल ले गईं।"

यह भी पढ़े | कोरोना के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात 9.5 प्रतिशत बढ़कर 235 अरब डॉलर पर, आयात में गिरावट.

पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अधिकारी ने बताया, " घटना की जानकारी उनके एक दोस्त ने दी थी जो संदिग्ध पाया गया है, क्योंकि वह फोन नहीं उठा रहा है।"

कृष्णन ओमान में भारतीय सांस्कृतिक समुदाय के जाने-माने सदस्य थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)