एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उस्मान के बलिदान की याद में झांगर दिवस मनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना ने महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के बलिदान की याद में बृहस्पतिवार को "झांगर दिवस" ​मनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारतीय सेना ने ब्रिगेडियर उस्मान के बलिदान की याद में झांगर दिवस मनाया

राजौरी/जम्मू, तीन जुलाई भारतीय सेना ने महावीर चक्र (एमवीसी) से सम्मानित ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के बलिदान की याद में बृहस्पतिवार को "झांगर दिवस" ​मनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ब्रिगेडियर उस्मान "नौशेरा का शेर’’ के तौर पर ख्याति प्राप्त हैं। वह 1947-48 में जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में अभियान में शहीद हो गए थे। उनके नेतृत्व में हुई झांगर की लड़ाई ने क्षेत्र की रक्षा करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

अधिकारियों ने बताया कि 80वीं इन्फेंट्री ब्रिगेड के कमांडर और बाल सैनिक श्री बसंत सिंह द्वारा झांगर में उस्मान स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ब्रिगेडियर उस्मान और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

उन्होंने कहा कि ‘उस्मान मेमोरियल’ वेबसाइट की शुरुआत की गई जो लोगों को बलिदान की विरासत से जोड़ती है।

इसी के साथ सामुदायिक जनसंपर्क गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण अभियान, नाटक कार्यक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान प्रभावित हुए स्थानीय लोगों के लिए ‘अमेज़न इंडिया’ के सहयोग से राहत किट का वितरण शामिल था।

कार्यक्रम का समापन युद्ध पुरस्कार विजेताओं के सम्मान और ग्रामीणों के साथ बातचीत के साथ हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).