जरुरी जानकारी | भारत 2030 तक मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित होगा: नीति आयोग उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली, 22 जून नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि भारत 2030 तक निम्न आय वाले देश से मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित होगा।

कुमार ने यह भी कहा कि देश में अप्रैल 2021 तक निवेश चक्र में सुधार आएगा और व्यापार मोर्चे पर भी स्थिति सुदृढ़ करने के लिये मजबूत प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: 7वीं सीपीसी के तहत यहां मिल रही है तगड़ी सैलरी, फटाफट करें अप्लाई.

उद्योग मंडल सीआईआई के ऑनलाइन कार्यक्रम में उन्होंने देश में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में कहा कि देश जिस तरीके से कोविड-19 महामारी से निपट रहा है, उसकी तुलना पश्चिमी देशों से करना ठीक नहीं है। इसका कारण संसाधन और प्राथमिकता एक जैसी नहीं है।

कुमार ने कहा, ‘‘जो बड़े कार्यक्रम शुरू किये गये, उसमें निचले तबके के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण पर जोर है। उसके बाद उद्योग और कारोबार पर जोर दिया गया है। खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिये नकदी समस्या दूर की गयी है...।’’

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लोगों के जीवन और अजीविका बचाने के लिये काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस रास्ते पर बढ़ेंगे जहां भारत इस दशक में 2030 तक निम्न आय वाले देश से मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित होगा।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि देश अप्रैल 2021 तक निवेश चक्र में सुधार के रास्ते पर पहुंच जाएगा। साथ ही भारत वैश्विक स्तर पर व्यापार में सुधार लाने के लिये मजबूत प्रयास करेगा।’’

कार्यक्रम में हीरो एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजाल ने भरोसा जताया कि कंपनियां संकट से पार पा लेंगी।

बीएलपी ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ तेजप्रीत एस चोपड़ा ने कहा कि जो कंपनियां नई प्रौद्योगिकी अपनाएंगी, वे तेजी से आगे बढ़ेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)