विदेश की खबरें | फ्रांस के मार्सिले में नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेरिस, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्सिले में वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

मोदी ने यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

मोदी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत और फ्रांस के लोगों के बीच लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

मोदी ने फ्रांस में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को दीर्घकालिक वीजा देने के फ्रांस के फैसले का भी स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपना परिसर खोलने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’

मोदी ने कहा कि फ्रांस दिल्ली में बन रहे राष्ट्रीय संग्रहालय में साझेदार है।

उन्होंने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट इन खेलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)