देश की खबरें | प्रति दस लाख पर कोविड-19 संक्रमण के सबसे कम मामले वाले देशों में भारत की स्थिति बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत ने उन देशों के बीच अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफलता पाई है जहां प्रति दस लाख कोविड-19 संक्रमण और प्रति दस लाख मृत्यु के मामले सबसे कम हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत ने उन देशों के बीच अपनी स्थिति बरकरार रखने में सफलता पाई है जहां प्रति दस लाख कोविड-19 संक्रमण और प्रति दस लाख मृत्यु के मामले सबसे कम हैं।

पिछले पांच सप्ताह से प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें, साथ में नहीं लेने पर बिहार में NCP अकेले लड़ेगी चुनाव.

मंत्रालय ने कहा, “सितंबर के दूसरे सप्ताह में प्रतिदिन सामने आने वाले नए मामलों का साप्ताहिक औसत 92,830 था जो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में घटकर 70,114 रह गया।”

पिछले चौबीस घंटे में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,342 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री समेत 15 लोग निष्काषित.

मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख पर कोविड-19 के मामलों की संख्या 4,794 है और भारत में संक्रमण के 5,199 मामले सामने आ रहे हैं।

ब्रिटेन में 8,893, रूस में 8,992, दक्षिण अफ्रीका में 11,675, अमेरिका में 23,072 और ब्राजील में 23,911 मामले सामने आ रहे हैं जो भारत से अधिक हैं।

भारत में महामारी से औसतन 79 मौतें हो रही हैं जबकि विश्व में यह औसत 138 है।

मंत्रालय ने कहा, “जहां तक कोविड-19 की जांच की बात है भारत का स्थान शीर्ष देशों में शामिल है।”

मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 10,73,014 जांच की गई और अब तक 8.89 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

मंत्रालय के अनुसार वर्तमान में जितने मरीज उपचाराधीन हैं उनकी संख्या संक्रमण के कुल मामलों का महज 11.69 प्रतिशत है।

इस समय देश में 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से कम रही।

यश मनीषा माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\