विदेश की खबरें | शिक्षा परियोजनाओं की जानकारी देने के लिए भारत, नेपाल ने वेबसाइट शुरू की

काठमांडू, 23 सितंबर नेपाल में 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के सिलसिले में शिक्षा के क्षेत्र में भारत के वित्तीय सहयोग से पूरी हुई परियोजनाओं के बारे में सूचनाएं देने के लिए दोनों देशों ने एक समर्पित वेबसाइट शुरू की है।

भारतीय दूतावास ने यहां बताया कि नेपाल में भारत के राजदूत विनय एम क्वात्रा और नेपाल के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील ग्योवली ने मंगलवार को इस वेबसाइट का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े | Man Gifts his Wife an Elephant: पति ने अपनी जमीन बेचकर पत्नी के सपनों को किया साकार, हाथी खरीदकर तोहफे में दी.

दूतावास की विज्ञप्ति के अनुसार अंग्रेजी और नेपाली में उपलब्ध इस वेबसाइट पर भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के सिलसिले में शिक्षा के क्षेत्र में भारत के वित्तीय सहयोग से पूरी हुई सभी परियोजनाओं के बारे में सूचनाएं दी गई हैं।

डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गोआईसीब्रीनेपाल डॉट कॉम नामक इस वेबसाइट को रूड़की के केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ने तैयार किया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: चीनी वायरोलॉजिस्ट ने एक बार फिर किया चौंका देने वाला दावा, कहा- WHO वुहान COVID-19 कवर-अप प्रक्रिया का बहुत बड़ा हिस्सा.

शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं में इस संस्थान की भूमिका को देखते हुए उसे भारत सरकार की भूकंप के बाद की पुनर्निर्माण पहल के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए डिजाइन एवं परियोजना प्रबंधन परामर्शदाता नियुक्त किया गया है।

नेपाल में अप्रैल, 2015 में विनाशकारी भूकंप से करीब 9000 लोगों की जान चली गयी और 22,000 लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)