देश की खबरें | प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है: योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
गोरखपुर (उप्र), 10 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में पिछले पांच-सात साल से देश बदल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत को दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल किया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी तक कोरोना वायरस का टीका आ जाने की उम्मीद है, तब तक कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल के मानकों का पहले की तरह की पालन किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप (एमपी) शिक्षा परिषद के कार्यक्रम में कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के अप्रत्याशित संकट के दौरान प्रधानमंत्री की अगुवाई में जो असाधारण कार्य हुए हैं, वे प्रौद्योगिकी से ही सम्भव थे।’’
उन्होंने छात्रों से प्रौद्योगिकी से जुड़कर इसका बेहतर उपयोग करने की अपील की।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी उपस्थित थे।
समारोह में आदित्यनाथ एवं दीक्षित ने महंत दिग्विजयनाथ एवं महंत अवैद्यनाथ की स्मृति में लिखी पुस्तक ‘भारतीय संस्कृति का विश्व में प्रसार’ का विमोचन किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2020 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

