‘कोरोना के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ काम कर रहा है भारत’
प्रभावशाली अमेरिकी यहूदी समिति (एजेंसी) के साथ बताचीत में संधू ने कहा कि भारतीय नेतृत्व अपने दोस्तों से सम्पर्क में है और उनकी मदद के लिए कदम उठाने को तैयार है।
वाशिंगटन, 28 अप्रैल अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका, इज़राइल सहित कई देशों के साथ भारत मिलकर काम कर रहा है।
प्रभावशाली अमेरिकी यहूदी समिति (एजेंसी) के साथ बताचीत में संधू ने कहा कि भारतीय नेतृत्व अपने दोस्तों से सम्पर्क में है और उनकी मदद के लिए कदम उठाने को तैयार है।
संधू ने कहा, ‘‘ जैसा कि हम इस महामारी से जूझ रहे हैं, समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका, इज़राइल सहित अन्य देशों के साथ भारत मिलकर काम कर रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ चाहे वह आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना हो या विशेषज्ञता , ज्ञान और वैज्ञानिक सहयोग साझा करना हो, भारत अपने दोस्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’’
उन्होंने कहा कि 1.3 अरब की आबादी वाले देश में भारत को इस वायरस से निपटने के लिए अनोखी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत 30 जनवरी को देश में पहला मामला सामने आने के बाद शुरुआती चरण में ही इसे फैलने से रोकने में कामयाब रहा।
उन्होंने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समय रहते पूर्ण लॉकडाउन का लागू कर दिया।
वहीं, नीति के लिये एजेसी के सहायक कार्यकारी निदेशक और सरकार के प्रबंध निदेशक, जेसन इसाकसन ने कहा कि अमेरिका भारतीय स्वास्थ्यकर्मियों का ऋणी है, जो देश की स्वास्थ्य प्रणाली का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग, फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल भारत, बल्कि विश्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

