देश की खबरें | भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है :केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए इसके माध्यम से काम करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए इसके माध्यम से काम करेगी।

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत की टिप्पणी की विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने के बाद प्रसाद ने यह कहा है।

यह भी पढ़े | Manglesh Dabral Passes Away: प्रसिद्ध लेखक और कवि मंगलेश डबराल का 72 की उम्र में AIIMS में निधन.

कांत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कैबिनेट ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेम करते हैं और उन्हें उन पर विश्वास है तथा यह जमीनी स्तर पर देखा गया है क्योंकि भाजपा ने गांवों तक में जीत दर्ज की है। हम लोगों का विश्वास जीतने के लिए लोकतत्र के माध्यम से काम करेंगे। ’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि संबद्ध अधिकारी अपनी टप्पणी पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं।

यह भी पढ़े | Odisha: आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारियों की जान खतरे में न पड़े इसके लिए ओडिशा में स्वदेशी इंप्रेसा प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई खास रोबोटिक मशीन, देखें वीडियो.

उल्लेखनीय है कि कांत ने मंगलवार को कहा था कि भारत में कड़े सुधारों को लागू करना कठिन होता है और जोर देते हुए कहा था कि देश को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये और बड़े सुधारों की जरूरत है।

उन्होंने कहा था, ‘‘भारत के संदर्भ में कड़े सुधारों को लागू करना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि चीन के विपरीत हम एक लोकतांत्रिक देश हैं ... हमें वैश्विक चैंपियन बनाने पर जोर देना चाहिए। आपको इन सुधारों (खनन, कोयला, श्रम, कृषि) को आगे बढ़ाने के लिये राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है और अभी भी कई सुधार हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें