विदेश की खबरें | भारत ने श्रीलंका को निगरानी विमान सौंपा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 16 अगस्त भारत ने बुधवार को श्रीलंका को समुद्री निगरानी विमान ‘डोर्नियर-228’ के विकल्प के रूप में एक विमान सौंपा।

यह कदम कोलंबो के साथ भारत के सुरक्षा संबंधों की पुष्टि करता है और द्वीप देश की निगरानी क्षमताओं को बढ़ाता है।

मूल रूप से उपहार में दिया गया ‘डोर्नियर-228’ वर्तमान में वार्षिक रखरखाव के लिए भारत में है।

राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि कटुनायके में श्रीलंका वायु सेना अड्डे पर आयोजित एक समारोह में भारत द्वारा विमान को श्रीलंका को सौंप दिया गया।

इस समारोह में श्रीलंकाई सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा पर राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार सगाला रत्नायका के अलावा श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)