एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत स्वतंत्र, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध: सेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को क्षेत्रीय स्थिरता और स्वतंत्र, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

देश की खबरें | भारत स्वतंत्र, समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध: सेना प्रमुख

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने शनिवार को क्षेत्रीय स्थिरता और स्वतंत्र, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

सेना प्रमुख ने जापान में आयोजित थल सेना शिखर सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

शिखर सम्मेलन में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपीन और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के सेना प्रमुख और वरिष्ठ जनरल ने भाग लिया।

अपने संबोधन में जनरल द्विवेदी ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सुरक्षा और रणनीतिक परिप्रेक्ष्य को रेखांकित किया और बहुराष्ट्रीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और स्वतंत्र, खुले एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए इसके प्रयास को भी रेखांकित किया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की सैन्य गतिविधियां बढ़ने को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच उन्होंने यह टिप्पणी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).