Rakesh Daultabad Death: निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की गुरुग्राम में हृदयाघात से मृत्यु
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
गुरुग्राम, 25 मई : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय विधायक को सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया.
पुलिस के अनुसार यहां पालम विहार में मनिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा सरकार का समर्थन किया था. यह भी पढ़ें : Pawan Kheda on PM Modi: पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर वार, कहा- ‘वह बीमार हैं, उन्हें इलाज की जरूरत’
विधायक के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने पुष्टि की कि विधायक की मृत्यु के बारे में परिवार को जानकारी मिल गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज
BJP Rajya Sabha Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की जारी की सूची, विनोद तावड़े सहित इन 4 नेताओं को मिला टिकट
\