जरुरी जानकारी | पूछताछ में तेजी, अपनी गाड़ी की इच्छा बढ़ने से जुलाई में ऑटो बिक्री में होगा इजाफा: रिपोर्ट

मुंबई, 29 जून यात्री वाहनों और दोपहिया गाड़ियों की खरीद के लिए पूछताछ में तेजी, लॉकडाउन के बाद मझोले और छोटे शहरों में शोरूम में लोगों की आवाजाही बढ़ने, शहरों में निकलने बढ़ने के लिए निजी वाहन के प्रयोग को प्रमुखतादेने के रुझान और शादियों की मांग के कारण जुलाई में ऑटो बिक्री में इजाफा होने का अनुमान है।

डोलट कैपिटल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि ग्रामीण मांग (कृषि गतिविधियों के लिए बेहतर मानसून और श्रमिकों की उपलब्धता के कारण) और ऑटो संयंत्रों में उत्पाद फिर तेजी से शुरू होने के कारण उत्पाद की उपलब्धता बढने से कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री मजबूत लेकिन कारों की मांग में मजबूती अभी नजर नहीं आती। इसके मुताबिक दोपहिया गाड़ियों की मांग में बाद में तेजी आएगी।

हालांकि, कोविड-19 महामारी के जोखिमों और उसके आर्थिक असर के कारण जिन लोगों के पास पहले से गाड़ी है, उनके द्वारा गाड़ी बदलने या बेहतर गाड़ी लेने की दर में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

डोलट कैपिटल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु को छोड़कर बाकी जगह खुदरा मांग में तेज बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक कम ब्याज दर और ग्रामीण क्षेत्रों की भावना में सुधार के कारण शुरुआती खंड की दोपहिया गाड़ियों के लिए अधिकांश पूछताछ देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)