एजेंसी न्यूज

French Open: स्वियातेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-2, 6-3 से हराया जबकि अपने पांच मेजर खिताब में से चार रोलां गैरां में जीतने वाली स्वियातेक ने जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराकर फ्रेंच ओपन में लगातार 23 मैच में जीत दर्ज की. बल्कि दूसरा सेट एक घंटे 16 मिनट तक चला. सत्ताईस वर्षीय सबालेंका इस साल छह एकल फाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन स्वियातेक पिछले साल यहां लगातार अपना तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद पहले फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं.

French Open: स्वियातेक और सबालेंका फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में

तीन बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सबालेंका ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-2, 6-3 से हराया जबकि अपने पांच मेजर खिताब में से चार रोलां गैरां में जीतने वाली स्वियातेक ने जैकलीन क्रिस्टियन को 6-2, 7-5 से हराकर फ्रेंच ओपन में लगातार 23 मैच में जीत दर्ज की. बल्कि दूसरा सेट एक घंटे 16 मिनट तक चला. सत्ताईस वर्षीय सबालेंका इस साल छह एकल फाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन स्वियातेक पिछले साल यहां लगातार अपना तीसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद पहले फाइनल में पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं. महिलाओं के मुकाबलों में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन ने 18 वर्षीय क्वालीफायर विक्टोरिया एमबोको को 6-3, 6-4, से मात दी जबकि 16वें नंबर की खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा और लियूडमिला सैमसोनोवा ने भी अपने मुकाबले जीत लिए. पुरुष वर्ग के तीसरे दौर में आठवें नंबर के लोरेंजो मुसेटी ने मारियानो नावोने को, होग्लर रूने ने फ्रांस के क्वेंटिन हालिस को और अमेरिका के 12वें वरीय टॉमी पॉल ने कारेन खाचानोव को हराकर अगले दौर में जगह बनाई.

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की कोको गॉफ बृहस्पतिवार को जीत के साथ अगले दौर में आगे बढ़ने में सफल रहे. सिनर ने दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के 38 साल के रिचर्ड गासकेट को 6-3, 6-0, 6-4 से हराकर उनका करियर समाप्त किया. गासकेट ने पहले ही फ्रेंच ओपन के बाद संन्यास की घोषणा की थी. तीसरे नंबर पर काबिज अलेक्जेंडर ज्वेरेव और 14 नंबर के खिलाड़ी आर्थर फिल्स ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की. चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पैर की परेशानी से निपटने के लिए मेडिकल टाइमआउट लिया. उन्होंने हालांकि तीन सेटों में कोरेंटिन मोउटेट को शिकस्त दी. यह ही पढ़ें : MI vs GT TATA IPL 2025 Eliminator Records: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटन्स के एलिमिनेटर मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और राशिद खान के नाम दर्ज हुए खास कारनामे

जैक ड्रेपर ने दिन के आखिरी मैच में गेल मोनफिल्स को हराया. ब्रिटेन के पांचवें वरीयता प्राप्त जैक ड्रेपर ने दूधिया रोशनी में तीन घंटे से अधिक समय तक चले मैच में फ्रांस के दिग्गज मोनफिल्स को 6-3, 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी. गॉफ ने महिला वर्ग के मैच में 23 असहज गलतियां करने के बावजूद चेक गणराज्य की टेरेजा वैलेंटोवा पर आसान जीत दर्ज की. दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने 18 साल की खिलाड़ी के खिलाफ 75 मिनट तक चले मुकाबले को 6-2, 6-4 से जीता. गॉफ के सामने अगले दौर में चेक गणराज्य की एक अन्य खिलाड़ी मारिया बौजकोवा की चुनौती होगी. महिला वर्ग में अन्य विजेताओं में तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला, ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज, 18 वर्षीय मीरा एंड्रीवा और 2023 विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंड्रोसोवा शामिल थी. साल 2019 की उपविजेता वोंड्रोसोवा इस साल गैर-वरीयता प्राप्त हैं. उन्होंने 25वीं रैंकिंग की खिलाड़ी मैग्डालेना फ्रेच को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).