देश की खबरें | नासिक में गुंडों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर हमला किया, कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया
जियो

नासिक, 13 जून दो समूहों के बीच विवाद के बाद नासिक रोड इलाके में शुक्रवार-शनिवार की रात गुंडों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर हमला किया और 30-35 वाहनों में तोड़फोड़ की।

यह घटना देओलीगांव क्षेत्र के सुंदरनगर इलाके में आधी रात को हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 1,04,568 पहुंची.

प्रमिला बापू कुमावत द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लगभग 15 लोगों का एक समूह दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुस आया और उनके बेटे जनार्दन कुमावत पर धारदार हथियारों से हमला किया।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने बाहर खड़े 30 से 35 दोपहिया वाहनों, कारों और ऑटो रिक्शा में भी तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में 1134 नए मरीज पाए गए, 113 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार दो परिवारों के बीच कथित विवाद के कारण यह हमला हुआ।

नासिक के पुलिस आयुक्त विश्वास नागर पाटिल ने शनिवार दोपहर इलाके का दौरा किया और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की।

पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी मारुति घोरपड़े और चार अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है। घोरपड़े के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)