शिवपुरी, 13 फरवरी मध्यप्रदेश के शिवपुरी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी छोटू खान को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उसने उससे उसका फोन मांगा था, जिसे उसने देने से मना कर दिया था।
पोहरी के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया, ‘‘खान ने उसकी आंखों और गुप्तांगों पर चाकू से हमला किया। पड़ोसियों ने उसे (महिला को) अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर है। खान मौके से भाग गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिया गया। उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।’’
इस बीच, महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले शादी होने के बाद से ही खान उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY