देश की खबरें | दिल्ली में आप नेता अवध ओझा की कार के पहियें चोरी, वीडियो वायरल

नयी दिल्ली, 28 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) नेता अवध ओझा ने सोशल मीडिया के जरिये दिल्ली के पटपड़गंज इलाके में कार के पहियें चोरी हो जाने की वारदात की सूचना दी।

सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में ओझा अपनी कार के चारों पहियों के चोरी होने की जानकारी देते देखे जा सकते हैं।

वाहन के पहिये व्यस्त सड़क पर दिन दहाड़े कथित रूप से चोरी कर लिये गये।

ओझा ने पूछा कि एक व्यस्त इलाके में इस तरह की घटना कैसे हो सकती है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ये वीडियो तेजी से प्रसारित हो गया।

यह घटना दिल्ली विधानसभा चुनाव में ओझा की हार के कुछ दिनों बाद हुई है।

हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ओझा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रविंद्र सिंह नेगी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)