नयी दिल्ली, 20 फरवरी लोकेश राहुल लगातार विफलता के बाद भी भारतीय टेस्ट टीम में बने हुए है जिससे टीम प्रबंधन पर उनका जरूरत से ज्यादा साथ देने का आरोप लग रहा है।
भारतीय क्रिकेट में इतनी विफलता के बाद भी शायद ही कोई खिलाड़ी इतने लंबे समय तक टीम में बना रहा हो जो काफी हैरान करने वाला मामला है।
ऐसे में सवाल उठता है कि राहुल के पास क्या अत्यधिक कौशल है या वह जरूरत से ज्यादा उनका समर्थन किया जा रहा है।
भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली किसी मुद्दे में आमतौर पर एक मत नहीं रखते लेकिन राहुल को लेकर इन दोनों दिग्गजों की सोच भी एक जैसी है।
कोहली ने एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71वां शतक लगाया था तब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टेलीविजन के लिए रोहित को दिये साक्षात्कार में कोहली ने कहा था, ‘‘ हमें राहुल के योगदान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि हम जानते हैं कि विश्व कप से पहले राहुल का लय में होना कितना महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि वह इस प्रारूप में क्या कर सकता है, बहुत आसानी से बड़ा शॉट खेल सकता है और एक बार जब वह टी20 क्रिकेट में अच्छी बल्लेबाजी करता है तो हमारी टीम और भी मजबूत दिखती है।’’
इस वीडियो में राहुल का जिक्र होना ऐसा लग रहा था कि जानबूझ कर उनकी तरफदारी की जा रही हो।
इस बातचीत के छह महीने बीत जाने के बाद भी राहुल सात टेस्ट पारियों में प्रभावित करने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट की तीन पारियों से पहले बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में भी उनका प्रदर्शन लचर रहा।
मौजूदा टीम प्रबंधन के तीन वरिष्ठ लोगों ने पिछले दो सप्ताह में राहुल के बचाव में एक जैसे तर्क दिये कि उन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में मुश्किल परिस्थितियों में शतकीय पारियां खेली थी।
टीम के बल्लेबाजी को विक्रम राठौर ने नागपुर टेस्ट के दौरान राहुल को लेकर ‘पीटीआई-’ के सवाल पर कहा था, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो राहुल ने पिछले 10 टेस्ट में दो शतक बनाये है। इसमें से एक इंग्लैंड और दूसरा दक्षिण अफ्रीका में आया है। उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाये है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY