जरुरी जानकारी | सिगरेट की अवैध तस्करी में 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी के फर्जीवाड़े का खुलासा

नयी दिल्ली, 22 जुलाई विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वस्‍तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई, मुख्यालय) ने राजस्थान के कोटा में चलाए जा रहे एक कारखाने के जरिए सिगरेट के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। मामले की प्रारंभिक जांच में अब तक इसमें 72 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोटा और नागौर में कारखाने, ट्रेडिंग फर्मों, गोदामों, गुप्त कार्यालयों एवं लाभार्थियों के आवास सहित विभिन्न स्थानों पर 17 जुलाई, 2020 को तलाशि‍यां ली गईं। तलाशी के दौरान गुप्त कारखानों एवं शुल्‍कों के भुगतान के बिना ही सिगरेट की आपूर्ति करने से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इस मामले की प्रारंभिक जांच में अब तक 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। जब्त दस्तावेजों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि सिगरेट की आपूर्ति यहां तक कि लॉकडाउन अवधि के दौरान भी धड़ल्‍ले से की जा रही थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक इस मामले में एक व्यक्ति को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत 20 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)