देश की खबरें | पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित हुआ आईआईटी मद्रास का दीक्षांत समारोह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 25 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- मद्रास के इतिहास में पहली बार डिजिटल माध्यम से रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और 2,300 से अधिक डिग्रियां दी गईं।

‘मिक्स्ड रियलिटी’ तकनीक का प्रयोग, 57वें दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण था।

यह भी पढ़े | शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को लेकर BJP का पलटवार, कहा- सीएम उद्धव ठाकरे के पास अपनी सरकार के प्रदर्शन पर बोलने के लिए कुछ नहीं था.

नोबेल पुरस्कार विजेता और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर डेविड जे ग्रॉस इस आयोजन के मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डिग्री प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए अब उस ज्ञान का प्रयोग करने की शुरुआत है जो उन्होंने अध्ययन के दौरान ग्रहण किया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 157 नए मरीज पाए गए, 272 हुए ठीक : 25 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईआईटी मद्रास के बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)