मुंबई, 21 जून ढांचागत परियोजनाओं के लिए वित्त मुहैया कराने वाली कंपनी आईआईएफसीएल का चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड जारी कर 17,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक पी आर जयशंकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी एक बॉन्ड जारी कर पहले से ही 500 करोड़ रुपये जुटा चुकी है और इसके बाद 2,000-3,000 करोड़ रुपये की खेप में बॉन्ड जारी करेगी।
उन्होंने कहा कि आईआईएफसीएल चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित अपने लक्ष्य को पाने के लिए पांच से छह खेप में बॉन्ड जारी करने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को लगता है कि बॉन्ड उधारी की कीमत सस्ती है और कंपनी जवाबदेही प्रबंधन के संबंध में ऐसे साधनों पर ज्यादा निर्भर रहेगी।
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने बॉन्ड जारी कर 6,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।
जयशंकर ने कहा कि बॉन्ड उधारी बढ़ने पर आईआईएफसीएल का बैंक उधारी का हिस्सा घट जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY