एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दस लाख नौकरियां दे दें तो आपको नेता मानकर फिर आपके साथ हो जाउंगा : नीतीश की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर का जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गयी टिप्पणी का बृहस्पतिवार को तल्ख जवाब देते हुए कहा कि अगर वह एक साल के भीतर 10 लाख नौकरियां दे देते हैं तो उनको नेता मानकर फिर से उनके लिए काम करूंगा।

देश की खबरें | दस लाख नौकरियां दे दें तो आपको नेता मानकर फिर आपके साथ हो जाउंगा : नीतीश की टिप्पणी पर प्रशांत किशोर का जवाब

भागलपुर (बिहार), आठ सितंबर राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गयी टिप्पणी का बृहस्पतिवार को तल्ख जवाब देते हुए कहा कि अगर वह एक साल के भीतर 10 लाख नौकरियां दे देते हैं तो उनको नेता मानकर फिर से उनके लिए काम करूंगा।

अपने ‘जन सुराज अभियान’ के तहत भागलपुर में संवाददाता सम्मेलन में किशोर ने कहा, "नीतीश कुमार जी यहां के बुजुर्ग नेता हैं, वह कुछ बोलना चाहते हैं तो उन्हें बोलने दीजिए। व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं है। अगर उन्होंने कुछ कहा है तो वह उनकी सोच है। कौन भाजपा के साथ काम कर रहा है, जहां तक मैं और आपलोग जानते हैं अभी एक महीना पहले तक नीतीश भाजपा के साथ ही थे। नीतीश कुमार अगर किसी को इस तरह का प्रमाणपत्र दे रहे हैं तो यह हास्यास्पद ही है।"

नीतीश पर निशाना साधते हुए किशोर ने कहा, ‘‘17 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद आपको याद आया कि 10 लाख नौकरियां दी जा सकती हैं, पहले ही दे देना चाहिए था। खैर छोड़िए, नीतीश कुमार इतने बड़े नेता हैं, उनको ए से जेड तक पता है। दूसरे को एबीसी नहीं आता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘10 लाख नौकरियां अगर दे देंगे तो हम जैसे लोगों को अभियान चलाने की क्या जरूरत है। अगर 10 लाख नौकरियां दे देते हैं तो आपको नेता मानकर जैसे 2015 में काम कर रहाथे, फिर से आपना काम करूंगा।’’

बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार पर किशोर ने कहा, ‘‘बिहार में जो राजनीतिक फेरबदल हुआ है, उसका कोई देशव्यापी असर नहीं होगा। यह एक राज्य की घटना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 12:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).