देश की खबरें | पराली निस्तारण के लिए नवीन तकनीक को लागू कराने का अनुरोध करूंगा: केजरीवाल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,24 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात करेंगे और उनसे पराली के निस्तारण के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) द्वारा विकसित किफायती तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश पड़ोसी राज्यों को देने का अनुरोध करेंगे।

पूसा की ओर से विकसित इस तकनीक को ‘पूसा डिकम्पोजर’ कहते हैं जिसमें पूसा डिकम्पोजर कैप्सूल की मदद से एक तरल तैयार किया जाता है और उसे आठ से दस दिन के लिए छोड़ दिया जाता है और इसके बाद इस पदार्थ को पराली के ऊपर डाल दिया जाता है, इससे पराली का निस्तारण जैविक तरीके से हो जाता है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: बीदर जिले में बसवकल्याण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक नारायण राव का हुआ निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस कैप्सूल की कीमत 20 रुपए है और इससे एक एकड़ में चार से पांच टन फूस का निस्तारण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री पूसा गए थे और इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मैं एक या दो दिन में केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात करूंगा और उनसे पड़ोसी राज्यों को इस तकनीक का इस्तेमाल करने का निर्देश देने का अनुरोध करूंगा।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा-कसम किसानों की खाते हैं और दोस्ती पूंजीपतियों से निभाते हैं.

उन्होंने कहा,‘‘ अब इस वर्ष ज्यादा वक्त नहीं बचा है......अगले वर्ष हम बेहतर योजना बनाएंगे। दिल्ली में हम इसे बेहतर से बेहतर तरीके से अमल में लाएंगे।’’

गौरतलब है कि पंजाब, हरियाण और उत्तर प्रदेश में पराली जलने के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)