Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत

भारत के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि वह तभी गेंदबाजी करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया क्योंकि यहां शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गयी.

हार्दिक पांड्या (Photo Credits: File Photo)

सिडनी: भारत के शीर्ष हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार को कहा कि वह तभी गेंदबाजी (Bowling) करेंगे जब समय सही होगा और साथ ही उन्होंने टीम से बहु प्रतिभा वाले अन्य खिलाड़ियों को तराशने का आग्रह किया क्योंकि यहां शुरूआती वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली हार के दौरान उनकी गेंदबाजी की काफी कमी महसूस की गयी. यह हरफनमौला खिलाड़ी पीठ की सर्जरी के बाद अभी तक गेंदबाजी का भार संभालने के लिये तैयार नहीं है जिससे टीम का संतुलन प्रभावित हो रहा है और यह बात खुद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने स्वीकार की.

पंड्या ने शुक्रवार को टीम को मिली 66 रन की हार के दौरान 76 गेंद में 90 रन की पारी खेली. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। मैं गेंदबाजी करूंगा, जब सही समय होगा. आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 374 रन बनाये.

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: आस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हराया, तीन मैचों की वनडे सीरीज में बनाई बढ़त.

पंड्या ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जब वह मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करना शुरू करें तो वह बेहतरीन प्रदर्शन के लिये जरूरी रफ्तार हासिल कर पायें. इस आल राउंडर ने नेट पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी गेंदबाजी में 100 प्रतिशत होना चाहता हूं। मैं उस रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिये जरूरी हो.’’

आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये 10 महीने बचे हैं और पंड्या ने संकेत दिया कि वह लंबे लक्ष्य और बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी शुरू करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम आगे के बारे में सोच रहे हैं. हम टी20 विश्व कप और अन्य महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं जहां मेरी गेंदबाजी ज्यादा अहम होगी. ’’

पंड्या ने कहा, ‘‘जब आप 375 रन के लक्ष्य का पीछा करते हो तो हर किसी को जज्बे के साथ खेलना चाहिए। इसके अलावा कोई कुछ नहीं कर सकता. आप ज्यादा योजना नहीं बना सकते. ’’उन्होंने कहा कि भारत को हरफनमौला विकल्पों के बारे में विचार करना चाहिए क्योंकि छठा गेंदबाजी विकल्प वनडे टीम के संतुलन के लिये जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शायद हमें किसी को ढूंढना होगा जो भारत के लिये खेल चुका हो और उन्हें तराशना चाहिए और उन्हें खिलाने का तरीका ढूंढना होगा.’’ यह भी पढ़ें: Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स

पंड्या ने कहा, ‘‘जब आप पांच गेंदबाजों के साथ उतरते हो तो यह हमेशा मुश्किल होगा क्योंकि अगर किसी का दिन अच्छा नहीं होगा तो उसकी भूमिका को भरने के लिये आपके पास कोई नहीं होगा.’’उन्होंने कहा, ‘‘चोट से ज्यादा यह छठे गेंदबाजी की भूमिका के बारे में है। अगर किसी का दिन अच्छा नहीं है तो इससे अन्य गेंदबाजों को मदद मिलेगी. ’’उपलब्ध विकल्पों के बारे में पूछने पर उन्होंने चयनकर्ताओं से अपने बड़े भाई कृणाल को देखने का आग्रह किया जो स्पिन आल राउंडर हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप अन्य के नाम ले सकते हैं। या फिर हमें पंड्या परिवार में ही देखना चाहिए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\