एजेंसी न्यूज

Maharashtra Politics: CM शिंदे का सनसनीखेज दावा, कहा- मैं देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन को MVA सरकार की तरफ से गिरफ्तार कराने की योजना का गवाह था

शिंदे ने कहा, ‘‘मैंने फैसला बदलने के बजाय बाद में पूरी सरकार ही गिरा दी और उन्हें घर पर बैठा दिया. योजना भारतीय जनता पार्टी को (गिरफ्तारी के जरिये) पीछे धकेलने की थी.’’ इस साजिश में शामिल लोगों पर मौजूदा सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही, इस पर शिंदे ने कहा, ‘‘उन्हें सत्ता से बेदखल करना काफी है.

Maharashtra Politics: CM शिंदे का सनसनीखेज दावा, कहा- मैं देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन को MVA सरकार की तरफ से गिरफ्तार कराने की योजना का गवाह था
Chief Minister Eknath Shinde

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को कहा कि वह पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार के समय तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) एवं उनके सहयोगी भाजपा (BJP) नेता गिरीश महाजन (Girish Mahajan) को गिरफ्तार कराने की योजना के गवाह थे. शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) की पूर्व संध्या पर यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह सनसनीखेज दावा किया.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन को गिरफ्तार करने की एमवीए सरकार की योजना का गवाह था. सरकार ने महाजन के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध अधिनियम 1999 को लागू करने की भी योजना बनाई थी. मैं उस बात को नहीं दोहरा सकता, जो मैंने उन्हें रोकने के लिए उस समय कहा था.’’ Maharashtra Assembly By-Elections: विधानसभा उपचुनावों में शाम पांच बजे तक चिंचवड़ में 41 प्रतिशत, कस्बा सीट पर 45 प्रतिशत मतदान

शिंदे ने कहा, ‘‘मैंने फैसला बदलने के बजाय बाद में पूरी सरकार ही गिरा दी और उन्हें घर पर बैठा दिया. योजना भारतीय जनता पार्टी को (गिरफ्तारी के जरिये) पीछे धकेलने की थी.’’ इस साजिश में शामिल लोगों पर मौजूदा सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही, इस पर शिंदे ने कहा, ‘‘उन्हें सत्ता से बेदखल करना काफी है. मुझे अच्छी तरह पता है कि इस तरह की चीजों में कौन शामिल था. यदि जरूरत पड़ी, तो हम मामले में जांच शुरू करेंगे.’’

फडणवीस ने जनवरी में मीडियाकर्मियों से बातचीत में पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की योजना के बारे में दावा किया था. हालांकि, उस समय गृह मंत्री रहे राकांपा नेता दिलीप वाल्से पाटिल ने इस दावे को खारिज कर दिया था. इस समय, फडणवीस गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे हैं, वहीं महाजन राज्य के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).