विदेश की खबरें | ‘मैंने ट्रंप नाम के व्यक्ति को वोट दिया’ :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वेस्ट पाम बीच, ट्रंप के निजी मार-ए-लेगो क्लब के समीप है। वह न्यूयार्क में मतदान किया करते थे लेकिन पिछले साल अपना निवास स्थान बदल कर फ्लोरिडा कर लिया था।

ट्रंप ने जिस पुस्तकालय में बने मतदान केंद्र में मतदान किया, उसके बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक एकत्र थे। वे लोग ‘‘और चार साल’’ के नारे लगा रहे थे।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

राष्ट्रपति ने मतदान करने के दौरान मास्क पहन रखा था लेकिन संवाददाताओं से बात करने के दौरान इसे उतार लिया। उन्होंने इसे ‘‘बहुत सुरक्षित मतदान बताया।’’

डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने अभी तक मतदान नहीं किया है और उनके तीन नवंबर को चुनाव के दिन डेलवेयर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है। डेलवेयर में फ्लोरिडा की तरह पहले मतदान की पेशकश नहीं गई है।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

राष्ट्रपति का शनिवार को नार्थ कैरोलिना, ओहायो और विस्कोंसिन में व्यस्त चुनावी कार्यक्रम है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)