Maharashtra Politics: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- बागी नेता लौट आते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है

अजित पवार के इस दावे पर कि अतीत में कई बार राकांपा के भीतर भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा हुई थी, पवार ने कहा कि चर्चाएं हर समय होती रहती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा के साथ जाने का निर्णय कभी लिया गया था.

Photo Credits ANI

नासिक (महाराष्ट्र): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि यदि उनके भतीजे अजित पवार की अगुवाई वाला बागी गुट पुनर्विचार करके पार्टी में लौट आता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि बागी नेता अब राजनीतिक रूप से अपरिपक्व नहीं रहे.

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में 82 वर्षीय पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘मैं न तो थका हूं और ना ही सेवानिवृत्त हुआ हूं.’’ उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना स्वास्थ्य अच्छा रखता है, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती. शरद पवार ने अजित को दिया जवाब, कहा- 'न थका हुआ हूं, न रिटायर हूं, बल्कि जोश से भरा हुआ हूं'

अजित पवार के इस दावे पर कि अतीत में कई बार राकांपा के भीतर भाजपा से हाथ मिलाने को लेकर चर्चा हुई थी, पवार ने कहा कि चर्चाएं हर समय होती रहती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा के साथ जाने का निर्णय कभी लिया गया था.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अजित और अन्य बागी नेताओं से पार्टी में लौटने की अपील करेंगे. पवार ने कहा, ‘‘तनाव बढ़ाने के लिए मेरी ओर से कुछ नहीं किया जाएगा... अगर कोई पुनर्विचार करना चाहता है, तो कोई समस्या नहीं है....’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\