देश की खबरें | हैदराबाद बारिश: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 21 अक्टूबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सतर्क रहें और सुनिश्चित करें कि भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ के कारण शहर में जल भंडारण और झीलें ना टूटें।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जिसके बाद यह निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़े | Assam Rifles Patrol Team Ambushed by Terrorists: अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स की गश्ती टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद.

बुधवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि राव चाहते हैं कि शहर में समय-समय पर जलाशयों की जांच और उनसे संबंधित आवश्यक कदम उठाने के लिए 15 विशेष टीमों का गठन किया जाए।

विज्ञप्ति में कहा गया ‘‘शहर में जल भंडारों में पानी है और बाढ़ का पानी भी इनमें भरता जा रहा है जिससे इन जलस्रोतों के टूटने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में 23 अक्टूबर को कांग्रेस और आरजेडी की संयुक्त रैली, राहुल गांधी होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि इसलिए, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कम से कम 15 विशेष टीमों का गठन किया जाना चाहिए।

टीमों को शहर में प्रत्येक जलाशय और झील की जांच करनी चाहिए और यदि किसी जलस्त्रोत की स्थिति बुरी हो तो एहतियाती उपाय करने के लिए इनकी पहचान करनी चाहिए।

उन्होंने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)