एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हैदाराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हैदाराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, तीन दिसंबर हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था। हालांकि एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़े | एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra बनीं देश की सबसे अमीर महिला.

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी, जिसके लिये व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

उन्होंने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को प्रत्येक मतगणना केन्द्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा।

चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, लिहाजा नतीजों के बारे में शाम या रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2020 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).