Hyderabad: पुलिस अधिकारी को ‘धमकाने व अभद्र भाषा’ के इस्तेमाल के आरोप में BRS विधायक गिरफ्तार

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पी कौशिक रेड्डी को यहां उनके खिलाफ पुलिस के एक अधिकारी को धमकाने, अभद्र का इस्तेमाल करने और काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Arrest (Img: TW)

हैदराबाद, 5 दिसंबर : भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पी कौशिक रेड्डी को यहां उनके खिलाफ पुलिस के एक अधिकारी को धमकाने, अभद्र का इस्तेमाल करने और काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक कौशिक रेड्डी को यहां कोंडापुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा ले जाए जाने के दौरान विधायक ने कहा कि उन्हें ‘अवैध’ तरीके से गिरफ्तार किया गया है.

पूर्व मंत्री टी हरीश राव समेत बीआरएस के कुछ नेताओं को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे रेड्डी से मिलने उनके आवास पर गए थे. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. बंजारा हिल्स थाने के निरीक्षक की शिकायत के आधार पर रेड्डी और अन्य के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सभी पर गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, लोक सेवक के कर्तव्यों में बाधा डालने के लिए बल प्रयोग करने, आपराधिक धमकी, गलत तरीके से रोकने, सार्वजनिक उपद्रव और दंगा करने का आरोप है. यह भी पढ़ें : भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रही विदेशी ताकतों के साथ राहुल का संबंध, वह देशद्रोही हैं: भाजपा

पुलिस के अनुसार, जब निरीक्षक जरूरी काम से थाने से निकल रहे थे तब रेड्डी के नेतृत्व में लोगों के एक समूह ने पुलिस अधिकारी के वाहन को ‘रोक’ लिया. पुलिस ने बताया कि थाने में किसी अन्य अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के लिए कहे जाने के बावजूद रेड्डी द्वारा उकसाए गए समूह ने न केवल निरीक्षक के वाहन को रोका बल्कि उनके साथ अभद्र का इस्तेमाल किया और धमकाया भी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड