UP Horror: पत्नी का सिर काटकर थाने पहुंचा पति, अवैध संबंध का था शक, वीडियो हुआ वायरल
जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बांदा (उप्र), नौ अक्टूबर जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति के कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ। गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर बबेरू थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।"
उन्होंने बताया कि "पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।"
बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि "हत्यारोपी अपने हाथ में महिला का कटा सिर लेकर सरेआम बाजार से होता हुआ कोतवाली पहुंचा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है।"
पुलिस ने बताया कि "हत्यारोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।"
सं जफर पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

