विदेश की खबरें | प्यूर्तो रिको में तबाही मचाने के बाद फियोना तूफान डोमिनिकन गणराज्य पहुंचा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हवाना, 19 सितंबर (एपी) कैरेबियाई द्वीप प्यूर्तो रिको में बाढ़ और भूस्खलन के जरिए तबाही मचाने के बाद फियोना तूफान सोमवार को डोमिनिकन गणराज्य में पहुंच गया।

तूफान के कारण डोमिनिकन गणराज्य में बिजली ग्रिड ठप हो गया है।

तूफान के कारण अब तक किसी की मौत होने की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी प्रशासन के अंतर्गत आने वाले प्यूर्तो रिको द्वीप के अधिकारियों ने कहा कि तूफान से नुकसान का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। तूफान के कारण प्यूर्तो रिको में सोमवार को भी मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

तूफान की वजह से प्यूर्तो रिको के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में 30 इंच (76 सेंटीमीटर) तक बारिश होने की आशंका है।

सैन जुआन में राष्ट्रीय मौसम सेवा विभाग के मौसम विज्ञानी अर्नेस्टो मोरालेस ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि लोग समझें कि यह तूफान अभी खत्म नहीं हुआ है।’’

प्यूर्तो रिको के गवर्नर पेड्रो पियरलुइसी ने कहा, “तूफान के कारण हम जो तबाही देख रहे हैं, वह बेहद भयावह है।“

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)