अफ्रीकी अमेरिकियों के खिलाफ नस्लवाद और पुलिस अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शनों के सिलसिले में अधिकारियों ने प्रतिमा को हटाने के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से मतदान किया।
काउंसिल के सदस्यों ने शून्य के मुकाबले 13 मतों से इसे मंजूरी दी। इस प्रस्ताव से पूर्व उपराष्ट्रपति और दक्षिण कैरोलाइना से सीनेटर रहे कैलहन की मैरियन स्क्वेयर में 100 फुट ऊंची प्रतिमा हटाए जाने की अनुमति मिल गई।
यह भी पढ़े | चीन ने 4 और मीडिया संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अमेरिका को दी चेतावनी.
शहर के अधिकारियों ने कहा कि कैलहन की प्रतिमा को स्थायी रूप से ‘‘एक उचित स्थल पर लगाया जाएगा जहां वह सुरक्षित तथा संरक्षित रहेगी।’’
मंगलवार को आधी रात से पहले चार्ल्सटन पुलिस विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘जॉन सी. कैलहन की प्रतिमा हटाने के लिए कैलहन स्ट्रीट को बंद कर दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि स्ट्रीट कई घंटों तक बंद रहेगी।
यह भी पढ़े | COVID-19: ऑस्ट्रेलिया में एक महीने से अधिक समय में पहली मौत, संक्रमितों की संख्या 7,500 के पार.
बुधवार तड़के करीब एक बजे मजदूरों ने बड़ी क्रेनों का इस्तेमाल कर प्रतिमा को हटाने का काम शुरू कर दिया। इसे देखने के लिए घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY