विदेश की खबरें | सऊदी अरब के सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी कर सैकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की हत्या की : अधिकार समूह
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकार समूह ने सैनिकों के हमलों की प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्टों और प्रवासी मार्गों पर शवों और कब्रिस्तानों के फोटो का हवाला देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या ‘संभवतः हजारों’में भी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र पहले ही सऊदी अरब पर उसके सैनिकों द्वारा दक्षिण में युद्धग्रस्त यमन के रास्ते देश में दाखिल होने की कोशिश करने वाले प्रवासियों पर गोलीबारी की परिपाटी को लेकर सवाल उठा चुका है।

सऊदी अरब के एक सरकारी अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट ‘‘ असत्य है और विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित नहीं हैं।’’उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में किए दावों की पुष्टि के लिए सबूत नहीं दिए गए हैं।

यमन के हुती विद्रोहियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है जो कथित तौर पर प्रवासियों को सीमा पार कराने के एवज में हजारों डॉलर लेते हैं ।

प्रवास मामलों के अंतरराष्ट्रीय संगठन के 2022 के आंकड़ों के मुताबिक सऊदी अरब में करीब 7,50,000 इथियोपियाई रहते हैं जिनमें से 4,45,000 लोग संभवत: अनधिकृत तरीके से देश में दाखिल हुए हैं।

इथियोपिया के उत्तरी टिग्रे क्षेत्र में दो साल के गृह युद्ध से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

युवाओं में बेरोजगारी से परेशान सऊदी अरब इथियोपिया की सरकार से मशविरा कर उसके हजारों नागरिकों को वापस भेज रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया कि समूह ने 12 मई 2021 से 18 जुलाई 2023 के बीच सोशल मीडिया पर प्रसारित या अन्य स्रोंतों से फिल्माएं करीब 350 वीडियो और तस्वीरों का विश्लेषण किया। समूह ने कहा कि उसने फरवरी 2022 से जुलाई 2023 को सैकड़ों किलोमीटर के क्षेत्र के उपग्रह से ली गई तस्वीरों का भी विश्लेषण किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)