नयी दिल्ली/बलरामपुर, 12 जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बलरामपुर में कचरे के वाहन में एक शव ले जाने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस और बलरामपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 57 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1656 हुई.
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने भी घटना पर चिंता जताई और जिला प्रशासन को नोटिस भेजकर 15 जून तक घटना पर उससे जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि 42 वर्षीय अनवर अली की मौत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के उतरौला प्रखंड में एक सरकारी कार्यालय के पास हुई और उनके शव को नगर निगम के कर्मियों ने कचरे के एक वाहन में डाल दिया जबकि वहां कुछ पुलिसकर्मी खड़े होकर इसे देखते रहे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान की नापाक हरकत, पुंछ नियंत्रण रेखा के पास की गोलीबारी, सेना ने दिए मुंहतोड़ जवाब.
आयोग ने बलरामपुर नगर निगम के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में चार हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सभी जिलों और नगर निगमों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें कि सड़क पर अगर किसी को तुरंत चिकित्सकीय सहायता की जरूरत हो तो उसपर गंभीरता से काम किया जाए और शवों का मर्यादित तरीके से निस्तारण हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY