देश की खबरें | कल्याणपुरी में बैग से मानव शरीर के हिस्से मिले

नयी दिल्ली, छह जून पूर्वी दिल्ली में कल्याणपुरी के रामलीला मैदान में एक बैग से मानव शरीर के हिस्से मिले हैं।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि पुलिस कर्मी गश्ती कर रहे थे तभी उन्हें कल्याणपुरी में बी ब्लॉक के सामने झाड़ियों से दुर्गंध आयी। उन्होंने बताया कि जब वे झाड़ियों के करीब पहुंचे तो उन्हें एक बैग मिला।

पूर्वी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका कश्यप ने कहा कि बैग से मानव शरीर के हिस्से मिलने के बाद अपराध एवं फॉरेंसिक दलों को बुलाया गया।

डीसीपी ने कहा कि पांडव नगर थाने में भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, सबूत मिटाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शरीर के हिस्सों को लाल बहादुर शास्त्री मुर्दा घर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए घटना स्थाल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)