नयी दिल्ली, 30 सितंबर बढ़ती मांग के कारण इस महीने के दौरान मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में आवास संपत्तियों का पंजीकरण सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 7,556 इकाई हो गया। नाइट फ्रैंक ने यह जानकारी दी है।
सितंबर 2021 में यह पंजीकरण सितंबर 2019 की महामारी- पूर्व की अवधि की तुलना में 87 प्रतिशत अधिक है।
नाइट फ्रैंक ने एक बयान के मुताबिक, ‘‘मुंबई बीएमसी क्षेत्र (चर्चगेट से दहिसर और कोलाबा से मुलुंड) ने सितंबर महीने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। सितंबर 2021 में संपत्ति पंजीकरण में 35 प्रतिशत सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो बढ़कर 7,556 इकाई हो गई, जो सितंबर महीने में 10 साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’’
यह पंजीकरण डेटा सुबह नौ बजे तक का है।
सलाहकार कंपनी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सितंबर 2021 में 94 प्रतिशत संपत्ति पंजीकरण ताजा बिक्री से संबंधित है। एक करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य के घरों की हिस्सेदारी सितंबर 2021 में बढ़कर 49 फीसदी हो गई, जबकि अप्रैल 2021 में 30 फीसदी और जून 2021 में 40 फीसदी थी।
नाइट फ्रैंक ने कहा कि सितंबर 2021 में सरकारी राजस्व संग्रह में सालाना आधार पर 186 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY