त्रिशूर (केरल), छह फरवरी केरल में त्रिशूर के एक अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन (बिजली मिस्त्री) के तौर पर काम करने वाले एक शख्स को एक महिला मरीज़ का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि दयालाल यहां पास में कोदुनगल्लूर अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर कार्यरत है और महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे कोदुनगल्लूर के तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बाद में यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी एंबुलेंस में महिला के साथ मेडिकल कॉलेज तक गया था और जब शुक्रवार को उसे एक कक्ष में दाखिल किया गया, तो उसने कथित रूप से महिला का उत्पीड़न किया।
यह मामला तब सामने आया, जब महिला ने कर्मचारियों और पुलिस को घटना के बारे में बताया।
कोदुनगल्लूर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे मेडिकल कॉलेज पुलिस के हवाले कर दिया, जो मामले की जांच कर रही है।
इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY